फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्शन दफ्तर में चूहों को देख गुस्साए एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोर पकड़ने के साथ ही अब निर्वाचन दफ्तर में भी चहल-पहल शुरू हो गई है। संडे के दिन खुले निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी पत्रावलियों को चेक कर रहे थे। इस बीच उनकी नजर ऑफिस में बड़े-बड़े चूहों पर पड़ी तो वे इलेक्शन ऑफिस के स्टाफ पर नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी आयोग के आने वाले महत्वपूर्ण कागज और पुरानी पत्रावलियां इन चूूहों से बर्बाद हो जाएंगी। उन्होेंने आदेश दिए कि यहां जरूरत के हिसाब से लोहे के बक्से और मंगवा लिए जाएं। साथ ही इन चूहों को पकड़ने के लिए सात-आठ चूहेदान तत्काल खरीद कर निर्वाचन कार्यालय में लगाए जाएं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर सरकारी मशीनरी की गतिविधियां भी लगातार बढ़ रही हैं। साथ ही लंबे वक्त से सुस्त पड़े निर्वाचन कार्यालय की हलचल भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। निर्वाचन कार्यालय की व्यवस्था चाक-चौबंद रहे, इसलिए एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने रविवार के दिन भी कार्यालय खुलवाया और वहां व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय के सभी बाबुओं को बुलाकर उनकी समीक्षा की। पत्रावलियों का रख-रखाव देखा। उन्होंने कहा कि दफ्तर में कुर्सियां और मंगवा ली जाएं। निर्वाचन कार्य से जुड़े अफसरों का आना-जाना रहेगा।
समीक्षा के दौरान उनकी नजर दफ्तर में दौड़ लगा रहे कई बड़े चूहों पर पड़ गई। इस व्यवस्था देख वह नाराज हुए। इसके बाद उन्होंने नरियावल मंडी पहुंचकर भी व्यवस्था देखी। यहीं से मतदान संबंधित सारी गतिविधियां चलेंगी। यहां सड़क को दुरुस्त कराने के साथ ही कई जगहों पर नए पोल और खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलवाने का काम मंडी प्रशासन से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें