बरेली। सपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज करते हुए विधानसभा क्षेत्र पर्यवेक्षक घोषित किए हैं। यह लोग 24 फरवरी को अपनी-अपनी विधानसभा में सेक्टर प्रभारी और 26 फरवरी को बूथ प्रभारी के सम्मेलन आयोजित करेंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने बहेड़ी में हरिशंकर यादव, मीरगंज में नूतन शर्मा, भोजीपुरा में शमीम खां सुल्तानी, नवाबगंज में तेजप्रकाश गंगवार, फरीदपुर में सत्येंद्र यादव, बिथरी में अगम मौर्य, शहर में प्रमोद बिष्ट, कैंट में दीपक शर्मा और आंवला में शिवचरन कश्यप को विधानसभा पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पूर्व जिला महासचिव प्रमोद बिष्ट ने विज्ञप्ति जारी करके बताया कि यह लोग अपनी-अपनी विधानसभा में 24 फरवरी को सेक्टर प्रभारी और 26 फरवरी को बूथ प्रभारी के सम्मेलन करेंगे। फरीदपुर के कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और कैंट के कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद शामिल होंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार को सपा कार्यालय पर बैठक भी बुलाई गई है।