फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव को लेकर मठ चौकी में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक तरफ शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद चल रही है तो दूसरी ओर शहर के कई क्षेत्र गंदगी और जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। जलभराव की समस्या को लेकर मठ चौकी क्षेत्र के बांस मंडी लाल मस्जिद क्षेत्रवासियों ने हंगामा किया। प्रदर्शन करते हुए रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और महिलाओं की तीखी नोकझोंक भी हुई। नगर निगम के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और समस्या दूर करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद हंगामा शांत हुआ। क्षेत्रवासी इमरान का कहना है कि साहू राम स्वरूप महिला डिग्री कॉलेज के थोड़ा आगे से जलभराव की समस्या बनी हुई है। कोई सुनने वाला नहीं। वहीं मोहम्मद खालिद का कहना है कि निकास की काफी दिक्कत होती है। घरों में पानी भर रहा है। मजबूरन लोगों ने हंगामा किया और जाम लगाया। पुलिस और नगर निगम की टीम ने बड़ी मुश्किल से लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें