फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-कासगंज ब्राडगेज बनने से ट्रेन का सफर आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कासगंज-बरेली ब्राडगेज बनने से बदायूं होते हुए कासगंज तक का सफर आसान हो चुका है। पहले इस रूट पर पैसेंजर ट्रेनें ही चलती थीं, जिससे यात्रा करने में यात्रियों को काफी समय खर्च करना पड़ता था। मगर ब्राडगेज बनने के बाद कासगंज रूट पर चलने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ी है। बदायूं-बरेली रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा हो गई है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने छह साल पहले बरेली-कासगंज ब्राडगेज बनाने के लिए तत्कालीन रेल बजट में 200 करोड़ रुपये स्वीकृत कराए थे। उसी समय कासगंज ब्राडगेज के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। बरेली जंक्शन से बाहर जाने वाले यात्रियों को ए क्लास स्टेशन की सुविधा देने के लिए भी रेल बजट में प्रावधान किया गया था। 2015 में कासगंज ब्राडगेज बनकर तैयार हो गया। हालांकि अब भी इस रूट पर अधिकांश ट्रेनों की रफ्तार धीमी है। बरेली जंक्शन से तेज रफ्तार की साप्ताहिक ट्रेन चलने लगी हैं। मगर, आगरा जाने वाले यात्री कासगंज रूट पर तेज रफ्तार की ट्रेनें चाहते हैं। कासगंज रूट से बरेली-आगरा फोर्ट सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग लगातार उठ रही है। भाजपा के स्थानीय नेताओं ने केंद्रीय रेल मंत्रालय से बरेली से आगरा तक सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की पैरवी नहीं की। इसके चलते बरेली और आगरा के बीच व्यापारिक गतिविधियां आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। हालांकि इज्जतनगर रेलवे मंडल के अफसरों का कहना है कि इस रूट पर तेज ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर काम चल रहा है। जल्द ही ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें