फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ लफंगे : छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा के परिवार को बंधक बनाया, पुलिस ने छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेखौफ लफंगों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को परिवार समेत बंधक बना लिया और उसे जबरन उठा ले जाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने परिवार का बंधन मुक्त कराया और प्रेमनगर थाने भेजा। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

प्रेमनकर के अशरफ खां छावनी की एक छात्रा शास्त्रीनगर में कोचिंग पढ़ती है। शाम को कोचिंग आते-जाते समय क्षेत्र का एक दबंग छेड़छाड़ करते हुए उसका पीछा करता है। छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने यह बात परिजनों को बताई तो पिता उसके साथ आने-जाने लगे। बुधवार शाम छात्रा पिता के साथ कोचिंग से लौट रही थी। रास्ते में दबंग रोककर छेड़छाड़ करने लगा। पिता ने विरोध किया तो उसने फोन करके साथियों को बुला लिया। इस बीच वहां बचकर छात्रा पिता के साथ घर पहुंच गई। इसके बाद दबंग साथियों को लेकर छात्रा के घर में घुस आया और उसे उठाने की कोशिश करने लगा। पिता किसी तरह छात्रा को चंगुल से छुड़ाकर परिवार समेत कमरे में घुस गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक दबंग गाली गलौज करते हुए दरवाजा खुलवाने की कोशिश करते रहे। छात्रा को उनके साथ न भेजने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। हंगामे पर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। छात्रा के पिता ने यूपी 100 के फोन किया तो पुलिस को देख दबंग भाग गए। पुलिस ने छात्रा और उसके परिजनों को मुक्त कराकर प्रेमनगर थाना भेजा। उसके पिता ने तहरीर दी।

- मामला संगीन है, अशरफ खां चौकी इंचार्ज पवन सिंह को दबंगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। देर रात तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई थी। बलवीर सिंह, इंस्पेक्टर, प्रेमनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें