फतेहगंज पूर्वी/ बरेली। बरेली-शाहजहांपुर सेक्शन पर साठ किलो की पटरी बिछाने का काम पूरा होते ही दो साल से बंद पैसेंजर ट्रेनों को चला दिया जाएगा। यह आश्वासन मुरादाबाद डिवीजन के एडीआरएम शरद श्रीवास्तव ने भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष को दिया।
मंगलवार को एडीआरएम शरद श्रीवास्तव, एनआईआर के मुख्य मंडलीय सुरक्षा प्रबंधक वीआर विपलवी, सीनियर मंडल सेफ्टी इंजीनियर आरके गोयल, मुख्य योजना अधिकारी प्रभात कुमार आदि ने बिलपुर स्टेशन पर सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों की मीटिंग में तय हुआ कि दोनों मंडल सुरक्षा के उपायों में आदान प्रदान करेंगे। सिग्नल सिस्टम के बार-बार खराब होने पर चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष वैभव पांडे ने यात्री शेड और अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए ज्ञापन दिया। टीम करीब एक घंटे बिलपुर स्टेशन रुकी।