फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख से अधिक को लगा मिजिल्स-रुबेला का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मिजिल्स और रुबेला का टीकाकरण के दूसरे दिन 607 स्कूलों के एक लाख बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। सीएमओ कार्यालय में अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान खामियां पाए जाने पर सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने चिकित्साधिकारियों को फ ोन पर जमकर हड़काया। लापरवाह एएनएम के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। मंगलवार को इज्जतनगर स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने जीआरएम पब्लिक स्कूल में टीकाकरण सत्र लगाया गया। स्कूल मैनेजर डॉ. राजेश जॉली और डॉ. अनीस बेग ने उद्घाटन किया। हरुनगला स्थित बिशप कॉनरोड स्कूल में डिप्टी मेयर अतुल कपूर और भुता में एसडीएम फ रीदपुर राकेश सिंह ने टीकाकरण सत्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कई स्कूल प्रशासन की रडार पर
क्रिएथिक्स पब्लिक स्कूल, गायत्री शिक्षा पीठ, थ्री डॉट्स पब्लिक स्कूल ने अभी तक बच्चों की संख्या और अन्य सूचना नहीं दी है। इसके अलावा सेंट जेवियर स्कूल और न्यू लैंड पब्लिक स्कूल टीकाकरण अभियान में सहभागिता के लिए आनाकानी कर रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि इन स्कूलों की रिपोर्ट डीएम को सौंपी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें