फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी धारकों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Sun, 08 Jul 2018 12:22 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइमरी स्तर पर बीएड डिग्री धारकों को शिक्षक के लिए अर्ह करने पर बीटीसी डिप्लोमा धारक विरोध पर उतर आए हैं। शनिवार को बड़ी संख्या में बीटीसी डिप्लोमा धारकों ने कलक्ट्रेट पर हंगामा किया। मानव संसाधन विकास मंत्रालय को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

बीटीसी धारकों का कहना है कि बीएड धारकों को प्राइमरी स्तर पर शिक्षक बनने के लिए अर्ह करने पर बीटीसी धारकों को नुकसान होगा। बीटीसी धारकों में बेरोजगारी बढ़ जाएगी। इसलिए बीएड वालों को प्राइमरी की शिक्षक भर्ती से दूर रखा जाए। शनिवार को बड़ी संख्या में बीटीसी धारक गांधी उद्यान में जमा हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रदर्शन किया। बीटीसी धारक नितिन शर्मा का कहना है कि शासन तत्काल अधिसूचना में किए गए संशोधन को शून्य किया जाए, नहीं तो बीटीसी प्रशिक्षु पूरे प्रदेश में आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में शुभाशीष, आशीष, अनिकेत गंगवार, अंशु, अमित, भानु, विशाल, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें