फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुवाहाटी एक्सप्रेस के एसी कोच के पहियों से निकली लपटें

Tue, 08 May 2018 01:24 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
train
विज्ञापन
गुवाहाटी एक्सप्रेस के एसी कोच के पहियों से चिंगारी और धुआं की सूचना पर हड़कंप मच गया। मीरानपुर कटरा के स्टेशन मास्टर की सूचना पर बिलपुर स्टेशन पर ट्रेन रोककर पहियों से निकल रहे धुएं को बुझाया गया। ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। रात 9.15 पर जंक्शन पहुंची गुवाहाटी एक्सप्रेस को एसी स्टाफ ने चेक कर 15 मिनट बाद आगे रवाना किया।
विज्ञापन

गुवाहाटी से लालगढ़ जा रही अवध-असम एक्सप्रेस सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। आठ घंटे देरी से चल रही ट्रेन शाम करीब पांच बजे मीरानपुर कटरा से गुजर रही थी। ट्रेन के सिग्नल एक्सचेंज के समय स्टेशन मास्टर ने एसी वन के गर्म हो चुके धुरे से धुएं के साथ चिंगारियां निकलती हुई देखीं। उन्होंने इसकी सूचना बिलपुर स्टेशन और मुरादाबाद कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल के निर्देश पर बिलपुर स्टेशन मास्टर ईशांत राधव ने ट्रेन को रोक दिया। धुरे से चिंगारियों तथा धुआं निकलने पर यात्रियों मे हड़कंप मच गया। इसके बाद धुरे पर पानी डालकर उसे बुझाया गया। ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। इसके चलते लखनऊ से आ रही कुंभ एक्सप्रेस को मीरानपुर कटरा में, तिलहर में राज्यरानी और बंथरा में किसान एक्सप्रेस को रोक दिया गया। लोको पायलट राजेश कुमार ने बताया कि ब्रेक शू गर्म होने के कारण जाम हो गया था। अगर ट्रेन को रोका नहीं जाता तो कोच पलट भी सकता था। इसके बाद ट्रेन रात करीब 9.15 बजे जंक्शन पहुंची जहां टेक्निकल स्टाफ ने व्हील चेक किए। सब कुछ ओके होने पर 15 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें