फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक महिलाएं भी चलाएंगी ई-रिक्शा

Tue, 08 May 2018 01:21 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
teen talaq victim
विज्ञापन
तीन तलाक लेने वाली और बेरोजगारी झेल रही औरतें अपने पैरों पर खड़ी हो सके, इसके लिए महिला जागृति मंच ने इन्हें ई-रिक्शा दिलाने के लिए कोशिश तेज कर दी है। मंच की अध्यक्ष मनु नीरज सोमवार को सीडीओ से मिली। इसके बाद उन्होंने डूडा कार्यालय में भी पहुंचकर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत ई-रिक्शा के लिए महिलाओं को लोन दिलाने की पैरवी की। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा के लिए 55 महिलाओं के फार्म पहले ही भरवाए जा चुके हैं। इसके साथ सोमवार को 20 मुस्लिम सहित 41 महिलाओं के फार्म और जमा किए गए हैं। इसमें तीन तलाक लेने वाली छह महिलाएं भी हैं। विकास भवन में सीडीओ सत्येंद्र कुमार से मिली मनु नीरज ने महिलाओं को ई-रिक्शा दिलाने के लिए फिर से कहा। सीडीओ ने बताया कि महिलाओं को ई-रिक्शा चलाने की ट्रेनिंग दिलाने के लिए उनकी एआरटीओ से बात हो गई है। यह कोशिश भी की जाएगी कि सभी 96 महिलाओं को ई-रिक्शा खरीद के लिए डूडा से जल्द से जल्द ऋण मिल जाए। मनु नीरज ने बताया कि सीडीओ ने यह आश्वासन दिया है कि वह महिलाओं को ब्याज रहित कर्ज दिलाएंगे। इसके लिए वह शासन स्तर पर भी बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें