फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात में तैर रही है बाघ की दहशत, रतजगा

विज्ञापन
tiger attack
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

अब तक बाघ की दहशत पीलीभीत में ही थी। अब बरेली-पीलीभीत सीमा से लगे गांवों में भी बाघ जैसे कदमों के निशान देखे जाने लगे हैं। बहेड़ी, नवाबगंज और शेरगढ़ में कुछ ग्रामीणों ने भोर में खेत देखने जाते समय दूर से बाघ को देखने का दावा किया है। दहशत इतनी है कि कुछ गांवों में तो किसानों ने खेत पर जाना बंद कर दिया है। बच्चे डर के मारे स्कूल नहीं जा रहे हैं।
मीरगंज/शेरगढ़। दुनका-शेरगढ़ इलाके में नदियों किनारे बसे गांवों में बाघ देखने की अफवाह से ग्रामीण दहशत में हैं। वसुधरन जागीर, ब्यौंधा, आकिलाबाद, गहलुइया, नूर मोहम्मद गौंटिया, रम्पुरा, मवई काजियान, नगरिया कलां, सिमरावां, पिपरिया आदि गांवों में बाघ को दूर से देखे जाने की चर्चा है। बाघ की अफवाह से किसानों ने खेतों पर जाना बंद कर दिया है। जंगल से होकर गुजरने वाले रास्तों पर दिन भर सन्नाटा रहता है।
विज्ञापन

शेरगढ़। बाघ आने की अफवाह से किसान समूह के रूप में खेत पर निकल रहे हैं। पुलिस को गहलुईया, नूर मोहम्मद गौंटिया, रम्पुरा, मबई काजियान, नगरिया कला, सिमरावा, पिपरिया, बसुधरन जागीर, ब्यौधा में बाघ होने की सूचना मिली। थानाध्यक्ष उमेश कुमार सोलंकी पुलिस बल के साथ पहुंचे। घंटों कांबिंग हुई लेकिन बाघ नहीं मिला।
बहेड़ी। क्षेत्र के गांव अरर्सियाबोझ, रिछा ,राठ, मुडियानवी बख्श, नदेली, बिजौरिया, बहांपुर, सकरस, बौंडा, कताई मिल, सिमरा, लोधीपुर, फरदिया मनकरा, खिरनी में बाघ देखे जाने की चर्चा है। ग्रामीण खुद बाघ देखने का दावा कर रहे हैं। खुटिया गांव के हरीश कुमार ने अपने गांव में बाघ देखने की बात कही। वन विभाग की स्थानीय बाघ आने की बात से मना कर रही है।
नवाबगंज। चार दिनों से क्षेत्र में दो बाघ देखे जाने की चर्चा है। हालांकि वन विभाग बाघ होने के दावे को नहीं मान रहा। ग्राम जरेली में भी बीती रात कुछ लोगों ने बाघ देखने का दावा किया। गांव के तकी हैदर ने बताया कि उसके पुत्र कामिल और जकी रात दस बजे गांव की दुकान से सामान लेने जा रहे थे। उन्हें बाघ दिखा तो चिल्लाकर भाग आए। इस पर ग्रामीणों ने फायरिंग भी की। वहीं, वनरक्षक रामसरन ने बताया कि बाघ की पुष्टि तो नहीं हो रही पर कोई जानवर जरूर है। बाघ के होने से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन


बहेड़ी, नवाबगंज या शेरगढ़ में बाघ होने की सूचनाएं मिल रही हैं। सोमवार को वन विभाग की टीम खुद ऐसे गांवों में जाएगी, जहां लोग बाघ होने की बात कर रहे हैं। अगर बाघ के निशान सही पाए गए तो उसे पकड़ा जाएगा- भरतलाल, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें