फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो की आज शहर में निकलेगी तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
बाजार तिरंगे से सजे नजर आने लगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की आज 10 बजे शहर में तिरंगा यात्रा निकलेगी। इसमें भाजपा के दोनों सांसद, विधायकों के अलावा संगठन के प्रमुख पदाधिकारी यात्रा की अगुवाई करेंगे। भाजपा ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा ने अर्बन कोआपरेटिव बैंक सभागार में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेकर तिरंगा यात्रा की तैयारी की समीक्षा की।
विज्ञापन

सेवा सहयोगी संगम के नाम से हुई मीटिंग में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि भाजपा हर उस व्यक्ति का सम्मान करती है जो राष्ट्र और समाज के लिए निस्वार्थ काम करते हैं। इसी का नाम सहयोग संगम है। शिक्षण संस्थाओं का स्तर ऊंचा उठाने की जरूरत है। मुख्य वक्ता बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। भारतीय जनता युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा जनता में राष्ट्रवाद की भावना मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय तिलक, सुभाष और गांधी की परंपरा के वाहक थे। उन्होंने एनजीओ और सामाजिक संस्था प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व भाजयुमो की तिरंगा यात्रा 11 बजे शहीद चौक डीडीपुरम से प्रारंभ होकर कुतुबखाना, पटेल चौक, सर्किट हाउस चौराहा होते हुए बीआई बाजार कैंट में समाप्त होगी। यह यात्रा मोटर साइकिल से निकाली जाएगी। जिला और महानगर इकाई की संयुक्त मीटिंग में कार्यक्रम का प्रारंभ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। बैठक में पवन अरोड़ा, वीरपाल गंगवार, विपुल पटेल, आदित्य विक्रम, अजय राजपूत, मोहित कपूर, देवेंद्र जोशी, नरेश शर्मा बंटी, शालिनी जौहरी, सूर्यकांत मौर्य, अनुराधा खंडेलवाल आदि मौजूद थे। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें