फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांचवीं की छात्रा की हत्या, घर में चौखट पर फंदे से लटकाया शव, दो आरोपी हिरासत में

Sat, 14 Oct 2023 06:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के गांव लाड़पुर गौंटिया में 11 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। उसका शव घर में चौखट पर फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने अपने समधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी और उसके बेटे को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
छात्रा की हत्या के मामले में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव लाड़पुर गौंटिया में 11 साल की बच्ची का शव फंदे से लटका मिला। उसकी पीठ पर चोट के निशान भी मिले हैं। घटना के दौरान वह घर में अकेली थी। घर लौटे माता-पिता ने हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने समधी गंगादेव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई है। पैनल और वीडियोग्राफी से पोस्टमार्टम में सच्चाई सामने आएगी। पुलिस ने गंगादेव व उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


लाड़पुर गौंटिया निवासी धर्मेंद्र कुमार किसानी करते हैं। उनकी पत्नी आशा कार्यकर्ता हैं। उनकी 11 वर्षीय बेटी रिद्धिमा गंगवार कक्षा पांच की छात्रा थी। धर्मेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को वह पत्नी के साथ एक बैठक में गए थे। बेटी घर में अकेली थी। घर लौटे तो बेटी का शव दरवाजे की चौखट पर फंदे से लटकता मिला।

सूचना पर इंस्पेक्टर हाफिजगंज गांव पहुंचे। बाद में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी देहात मुकेश मिश्रा, सीओ नवाबगंज चमन सिंह चावड़ा भी फॉरेसिंक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि रिद्धिमा की पीठ पर पिटाई से चोटों के निशान मिले हैं। धर्मेंद्र ने गांव निवासी समधी गंगादेव के खिलाफ बेटी की हत्या की रिपोर्ट कराई है। बताया कि गंगादेव से उनकी रंजिश चल रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

समधी है आरोपी व्यक्ति
धर्मेंद्र ने जिस गंगादेव को मुख्य आरोपी के तौर पर हत्या में नामजद कराया है, वह उनके बेटे पवन का ससुर है। एक साल पहले पवन ने उनकी बेटी से भुता के मंदिर में प्रेम विवाह किया था। उस वक्त धर्मेंद्र व उनके परिजन शादी में शामिल नहीं हुए थे, लेकिन गंगादेव व उसका परिवार पवन के साथ था। धर्मेंद्र ने पवन को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। इस संपत्ति में मकान व नकदी-जेवर के साथ ही साढ़े बारह बीघा जमीन भी शामिल थी।
विज्ञापन

किसी तीसरे ने तो नहीं उठाया फायदा
पुलिस ने तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करके गंगादेव को पकड़ तो लिया पर सभी संभावनाओं पर जांच की जा रही है। पुलिस को यह भी शक है कि दो परिवारों की रंजिश में तो किसी तीसरे ने घटना को अंजाम नहीं दे दिया। यह भी संभव है कि बच्ची ने कुछ ऐसा देख लिया हो जो हत्यारा उसे मारकर लटका गया। एसपी देहात मुकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है, खुलासा बिल्कुल सही किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें