शेरगढ़। बीते दिन सांड़ों के हमले में किसान की मौत के बाद नगर पंचायत प्रशासन जाग गया है। बुधवार को नगर पंचायत की टीम ने अभियान चलाकर 11 छुट्टा पशुओं को पकड़कर कान्हा गोशाला भेज दिया।
कस्बा शेरगढ़ के मोहल्ला जाटवपुरा निवासी मुन्नालाल कश्यप पर मंगलवार को दिन में सांड़ों ने हमला कर दिया था। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। मामले में संज्ञान लेकर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार ने टीम की मदद से अभियान चलाकर छुट्टा घूम रहे 11 पशुओं को गोशाला भिजवा दिया। ईओ ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। भाजपा चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य व ईओ ने मृतक मुन्नालाल कश्यप के घर जाकर ढांढस बंधाया है।