फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बोर्ड की बैठक में 71 करोड़ का बजट पास कराने का रखा प्रस्ताव, विरोध पर रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में पालिका अध्यक्ष ने 71 करोड़ का बजट पास करने का प्रस्ताव रखा। इसमें पहुंचे 22 सभासदों में से छह ने बजट के पक्ष में मत दिया। वहीं, 16 ने बजट के विरोध में मत दिया, जिसकी वजह से बजट पास नहीं हो सका।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद घोटालों के कारण विवाद में है। वर्ष 2025-26 का नगर पालिका का बजट बोर्ड की बैठक में विवादों के कारण लगातार टलती जा रही है। बुधवार को बजट की बैठक हुई। पालिका अध्यक्ष ने 71 करोड़ रुपये का बजट का प्रस्ताव रखा। इसमें 16 सभासदों ने बजट को गलत बताते हुए विरोध कर दिया। इसके चलते बुधवार को भी बजट पास नहीं हो सका।
इससे पूर्व 26 अप्रैल को भी बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सभासदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। सभासदों का आरोप है कि नगर पालिका फरीदपुर में भ्रष्टाचार व्याप्त है। घोटाले की जांच लंबित है। इसका अभी तक निस्तारण नहीं हुआ है, जबकि जांच में घोटाला करने की पुष्टि भी हो चुकी है। सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में लगभग एक दर्जन आउटसोर्सिंग कर्मचारी ऐसे हैं, जो की बिल्कुल काम नहीं करते हैं, जिनका मानदेय निकाल लिया जाता है।
विज्ञापन



नगर पालिका फरीदपुर के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सभासदों ने बजट की समीक्षा कर अगले सप्ताह बैठक बुलाने की बात कहीं है। इसीलिए बैठक को अगले सप्ताह तक के लिए टाल दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें