फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न हुईं तो व्यापारी दिखाएंगे वोट की ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उप्र उद्योग व्यापार मंडल का मंडलीय सम्मेलन शुक्रवार को एक होटल में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष पं. श्याम बिहारी मिश्रा ने केंद्र सरकार द्वारा व्यापारियों की मांग नजरंदाज करने पर आगामी चुनाव में वोट की ताकत दिखाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस दौरान प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने आगामी तीन मार्च को लखनऊ के कन्वेंशन सेंटर में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के बारे में जानकारी दी। कहा कि इसमें प्रदेश के सभी जिलों, तहसील और महानगरों से करीब पांच हजार से अधिक व्यापारी शामिल होंगे, जिसमें शपथ ग्रहण के बाद आगामी चुनाव पर चर्चा होगी। जिलाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल सर्राफ और बदायूं के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र ढींगरा ने कहा कि चार साल में जितना व्यापारियों का शोषण हुआ है उतना पहले कभी नहीं हुआ। मंडल अध्यक्ष ने सरकार से व्यापारी पेंशन और जीवन बीमा को प्रमुख मांग बताते हुए उसे पूरा करने की मांग की। सम्मलेन में शाहजहांपुर से कुलदीप दुआ, लखीमपुर से संजय गुप्ता, उमेश शुक्ला, गोला से राम मोहन सोनी, बरेली से दर्शन लाल भाटिया, राजीव बूबना, प्रवीन गोयल, मनमोहन, संजीव चांदना, राजेश जसोरिया, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें