फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्नल की निगरानी में प्रवर्तन दल रोकेगा अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रिटायर्ड कर्नल के नेतृत्व वाला प्रवर्तन दल अब नगर निगम में अतिक्रमण, पॉलिथीन एवं अवैध विज्ञापन आदि को रोकने की जिम्मेदारी संभालेगा। शासन ने रिटायर्ड कर्नल भोला सिंह को नगर निगम का प्रवर्तन अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

शासन ने पिछले दिनों नगरीय निकायों में प्रवर्तन दल की स्थापना के निर्देश दिए थे, जिसकी कमान सेना के रिटायर्ड अधिकारी को देने की बात कही गई थी। पिछले दिनों लखनऊ में नगर विकास मंत्री के साथ मेयर एवं नगर आयुक्तों की बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। इसके बाद रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों के इंटरव्यू के बाद प्रदेश भर में प्रवर्तन अधिकारी बनाने के लिए 17 अधिकारियों के नाम तय किए गए। इसमें रिटायर्ड विंग कमांडर, कर्नल और लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के अधिकारी शामिल किए गए हैं। जिला प्रशासन को भेजी गई सूची के मुताबिक कर्नल भोला सिंह को नगर निगम बरेली की जिम्मेदारी दी गई है। प्रवर्तन दल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, प्लास्टिक कूड़ा, सड़क किनारे कूड़ा भंडारण आदि की निगरानी करेगा। इसके अलावा अतिक्रमण, अवैध विज्ञापन और अवैध पार्किंग को रोकने एवं उसे हटवाने की जिम्मेदारी भी प्रवर्तन दल की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें