फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा खत्म होते ही संकलन केंद्र भेजनी होंगी कॉपियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगने से नकल माफिया पर काफी हद तक लगाम लग गई है, लेकिन परीक्षा केंद्रों पर कॉपियों में छेड़छाड़ हो ही जाती है। पूर्व में कई केंद्राें पर ऐसे मामले पकड़े भी जा चुके हैं। कॉपियों में गड़बड़ियां न हों इसके लिए अब कॉलेजों को परीक्षा खत्म होने के बाद उसी दिन संकलन केंद्र पर कॉपियां भेजनी होंगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को आदेश जारी कर कहा है कि परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग शासन स्तर से हो रही है। अगर ढिलाई बरती गई तो प्राचार्य पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाओं के लिए संकलन केंद्र बना दिए हैं। पीलीभीत में रामलुभाई साहनी राजकीय महिला कॉलेज, शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज, मुरादाबाद में जीएसडी कॉलेज सुरजननगर जयनगर ठाकुरद्वारा, बिजनौर में साहू जैन कालेज नजीबाबाद, आरएसएम कॉलेज धामपुर बिजनौर, एनएमएसएन दास कॉलेज बदायूं, राजकीय रजा कॉलेज रामपुर और बरेली में विश्वविद्यालय कैंपस को संकलन केंद्र बनाया गया है। परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार ने बताया कि परीक्षा से लेकर मूल्यांकन तक सब पर शासन की कड़ी नजर है। सचल दल में भी प्रशासन का सहयोग लिया गया है। संकलन केंद्र पर कॉलेजों को प्रतिदिन कॉपियां भेजनी होंगी। अगर कॉलेज इसमें लापरवाही करते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

अगर सेंटर रखना है तो 31 तक लगवा लें कैमरे
मुख्य परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर शासन के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी से ही कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। कॉलेजों को आदेश जारी किए हैं कि 31 दिसंबर से पहले हर हाल में प्रत्येक कक्ष के दोनों साइड में कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगवा लें। अगर कॉलेज इसमें लापरवाही करते हैं तो उनको परीक्षा केंद्र की दौड़ से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें