फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत के जिला कारगार में बंदी की संदिग्ध परिस्थति में मौत, दुष्कर्म का था आरोपी

Thu, 06 Dec 2018 06:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पीलीभीत के जिला कारगार में एक बंदी की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। हालांकि मृतक के परिवारवालों ने किसी भी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। बेहोशी की हालत में बाथरूम में पड़े होने की सूचना पर जेल कर्मी आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


माधोटांडा थाना क्षेत्र के ग्राम रानीगंज मथना निवासी बंदी श्री कृष्ण(40) किशोरी के दुष्कर्म के आरोप में पांच फरवरी 2018 को जिला जेल में निरुद्ध किया गया था।  गुरुवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोपहर बाद बेहोशी की हालत में बाथरूम में पड़े होने की सूचना पर जेल कर्मी आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए।

जिसके बाद जेल प्रशासन की सूचना पर मृतक के परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया है। इधर जेल प्रशासन भी बंदी के अचानक बिहोशी की हालत में मिलने की बात कह रहा है। वही परिवारजन भी किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगा रहे है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें