फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में जीते, लेकिन वॉलीबाल में हारे मेजबान

Tue, 25 Sep 2018 12:41 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला खेल प्रोत्साहन के तहत सोमवार से डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खो-खो और वॉलीबाल की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हुई। मेजबानों के लिए पहला दिन मिलाजुला रहा। बरेली ने खो-खो में चित्रकूट को मात दी तो वॉलीबाल प्रतियोगिता में कमजोर माने जाने वाली बस्ती मंडल की टीम से हार झेलनी पड़ी। गोरखपुर, लखनऊ, सहारनपुर, बनारस की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर डॉ. उमेश गौतम, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी यशपाल सिंह राणा ने किया। इस दौरान रिक्खी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के मंडल खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खो-खो में कांटे के मुकाबले देखने को मिले, लेकिन वॉलीबाल में एकतरफा मुकाबले देखने को मिले।
पहले दिन लीग मुकाबले खेले गए। वॉलीबाल में लखनऊ की मजबूत टीम के सामने झांसी नहीं टिक सकी और 2-0 से हार झेलनी पड़ी। गोरखपुर के सामने इलाहाबाद की मजबूत टीम थी, लेकिन गोरखपुर में कई नेशनल स्तर के खिलाड़ी थे। शानदार मुकाबले में गोरखपुर ने 2-0 से मुकाबला अपने नाम किया। बस्ती के सामने मेजबान बरेली की टीम मजबूत लग रही थी, लेकिन बस्ती ने दोनों सेट में दमदार प्रदर्शन करते हुए बरेली को 2-0 से हरा दिया। सहारनपुर ने आगरा को 2-0 से, फैजाबाद ने मुरादाबाद को 2-0 से, बनारस ने कानपुर को 2-0 से, गोरखपुर ने चित्रकूट को 2-0 से हराया। खो-खो में भी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। गोरखपुर ने सहारनपुर, बनारस ने कानपुर, बरेली ने चित्रकूट और लखनऊ ने झांसी को हराकर खिताब की मजबूत दावेदारी पेश की। इस मौके पर आरएसओ लक्ष्मी शंकर सिंह, शमीम अहमद, विनोद कुमार, अतुल कुमार, अवनीश, जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष बीडी जोशी, ओपी कोहली, सोनू श्रोतियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बारिश ने रदद् कराए पांच मुकाबले
दोपहर बाद बारिश ने प्रतियोगिता में खलल डाली जिस कारण वॉलीबाल के पांच मुकाबले रद्द करने पड़े। मैदान पर पानी भर गया, जिस कारण खो-खो के भी कुछ मुकाबले नहीं हो सके। अब ये मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें