फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर निगम के 100 कूड़ा वाहन खराब, आपूर्ति करने वाली संस्था को नोटिस

Tue, 10 Feb 2026 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम में दो करोड़ की लागत से 100 कूड़ा उठाने वाले ई-रिक्शा वाहन खरीदे गए थे। यह दो साल भी नहीं चल सके और खराब हो गए। इससे नगर निगम में कूड़ा उठाने में समस्या हो रही है। इसको लेकर आपूर्ति करने वाली फरीदाबाद की संस्था को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

नगर निगम में 23 सितंबर 2024 को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 100 हाईड्रोलिक ई-रिक्शा खरीदे थे। इस वाहन की आपूर्ति प्रति रिक्शा 1.99 लाख रुपये की दर से कुल 1.99 करोड़ रुपये में की गई। जिसके लिए नगर आयुक्त व मंडल स्तरीय समिति से स्वीकृति प्रदान की। जिसके बाद इस ई-रिक्शे को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन एजेंसियों को उपलब्ध कराया गया, इनकी तरफ से इनकी खराबी के संबंध में आए दिन शिकायतें शुरू की गई। आपूर्तिकर्ता को स्थल पर एक कर्मचारी रखना अनिवार्य था, जिसकी तरफ से ई-रिक्शों में खराबी आने पर उसे सही कराया जाना था, जिसका पालन नहीं किया गया। दो वर्ष से अधिक की सर्विस दी जानी थी जिसका अनुपालन भी नहीं किया गया।
...........................
ई-रिक्शा में आ रही यह खामियां :-
ई-रिक्शा की बैट्री फुल चार्ज करने पर करीब दो-तीन घंटे अधिक नहीं चलता। रिले व इलेक्ट्रिसिटी कनवर्टर प्रायः सभी वाहनों के खराब, हाइड्रोलिक ऑयल, सभी ई-रिक्शा के चेंबर लीक करते हैं।
विज्ञापन

.........................
वर्जन ...
जिस कंपनी ने नगर निगम में 100 ई-रिक्शा वाहन की आपूर्ति की है, उसको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित अवधि में फर्म का पक्ष प्रस्तुत न होने पर जमानत राशि जब्त करने एवं जैम पोर्टल पर फर्म को ब्लैकलिस्ट करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। - राजीव कुमार राठी, अधिशासी अभियंता पर्यटन, नगर निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें