फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पंचायत सहायक की शिकायत पर दो वीडीओ ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शेरगढ़ ब्लॉक की पंचायत सहायक की शिकायत और जांच के आधार पर सोमवार को जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) दिनेश यादव ने दो ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) को स्थानांतरित कर दिया है। दोनों कर्मियों को रामनगर ब्लाॅक भेजा गया है। यह प्रारंभिक कार्रवाई सीडीओ के निर्देश पर हुई है।
विज्ञापन

सीडीओ देवयानी ने बताया कि स्थानांतरित वीडीओ श्रीपाल और संजीव सिंह के विरुद्ध एक पंचायत सहायक ने शिकायत की थी। इसके संबंध मेें उन्होंने तीन सदस्यीय आंतरिक परिवाद समिति से जांच कराई थी। समिति ने आरोपों को सही ठहराकर दोनों वीडीओ के शेरगढ़ से किसी अन्य विकास खंड में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है। सीडीओ ने बताया कि प्रकरण में कार्रवाई अभी पूरी नहीं हुई है। इस मामले की विस्तृत जांच के लिए उन्होंने प्रकरण को पोश अधिनियम के तहत इंटरनल कंप्लेंट कमेटी को रेफर किया है। इस कमेटी को एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें