फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्मैक तस्कर रियाज उर्फ बाबू की 100 बीघा जमीन सीज

Sat, 28 Mar 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। मुजफ्फरनगर पुलिस ने शुक्रवार को स्थानीय पुलिस और राजस्व कर्मचारियों के सहयोग से स्मैक तस्कर रियाज उर्फ बाबू की पढ़ेरा गांव में 100 बीघा जमीन को सीज किया है। बृहस्पतिवार को भी रियाज के ईंट भट्ठे सहित 80 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज की गई थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना पुलिस के एसएसआई ललित कुमार के साथ राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को रियाज उर्फ बाबू के परिवार की पढ़ेरा गांव में 100 बीघा जमीन को सीज किया है। रियाज कई साल से शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में रह रहा है। लंबे समय से स्मैक की तस्करी में रमा था। इससे करोड़ों रुपये की संपत्ति इकट्ठा कर ली है।
पुलिस ने दो अक्तूबर 2025 को रियाज को स्मैक की खेप के साथ गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसको जेल भेज दिया। मुजफ्फरनगर पुलिस ने मीरानपुर कटरा पुलिस के सहयोग से बृहस्पतिवार को भी रियाज के ईंट भट्ठे सहित 80 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज की गई थी।
विज्ञापन

सफेदपोश से सांठगांठ की आशंका
ग्रामीणों के मुताबिक, रियाज की फतेहगंज पूर्वी के कई सफेदपोशों से सांठगांठ है। क्षेत्र के कई लोगों के संबंध स्मैक तस्करों से हैं। आरोप है कि इस कारण पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें