फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फरीदपुर बाईपास पर बंद ढाबे के पास मिला 10 माह की बच्ची का शव, शरीर पर खरोंच के निशान

Wed, 23 Apr 2025 04:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली-शाहजहांपुर नेशनल हाईवे पर फरीदपुर बड़े बाईपास पर बुधवार को सड़क के किनारे करीब 10 माह की बच्ची का शव पड़ा मिला। बच्ची के शव पर जानवर के दांतों के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब नौ बजे लोगों ने फरीदपुर बड़े बाईपास के किनारे बंद जनता ढाबे के पास खून से लथपथ बच्ची का शव पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बच्ची की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। 

पुलिस के अनुसार बच्ची के शव पर कई जगह खरोंच के निशान थे। जैसे किसी जानवर ने उसे नोचा हो। पुलिस का मानना है कि किसी जानवर द्वारा बच्ची को उठा कर वहां पर डाला गया हो। बच्ची के बाएं पैर में लाल रंग व दाहिने पैर में काले रंग का धागा बंधा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें