बरेली के किला चावल मंडी में तीन दिन में 10 बंदरों की मौत के मामले में मेनका गांधी ने बृहस्पतिवार को पीपल फॉर एनिमल (पीएफए) के कार्यकर्ताओं से बात कर स्थिति को जाना। उन्होंने किला थाने के इंस्पेक्टर से भी जानकारी ली और जल्द खुलासा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
किला चावल मंडी में सोमवार को पांच, मंगलवार को चार और बुधवार को एक बंदर का शव मिला था। इसके अलावा बंदरों के चार बच्चे भी मिले। पीएफए कार्यकर्ता धीरज पाठक का कहना है कि बंदरों की हत्या की गई है। एक ही स्थान पर इतने बंदरों के शव मिलना सामान्य बात नहीं हो सकती।
उन्होंने बताया कि मेनका गांधी ने उनसे बात कर प्रकरण की जानकारी ली है। बुधवार को भी उन्होंने अधिकारियों से बात की थी। इसके बाद ही पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर किला राजेश कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।