रेनू यादव का पर्चा खारिज
नामांकन पत्रों की जांच में सपा की प्रत्याशी रेनू यादव का पर्चा खारिज कर दिया गया। इस पर भाजपा के गरिमा अग्रवाल, आरेन्द्र अरोरा कुक्की, सर्वेश रस्तोगी, सौरभ कुमार, नीरज कुमार, रामपाल गंगवार, सागर मौर्य, निधि सक्सेना, मीरा देवी, सीता पटेल और सपा के अलीम सुल्तानी, सलीम पटवारी को निर्विरोध सदस्य घोषित कर दिया गया। निर्विरोध चुने गए सदस्यों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। मेयर ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।