फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निंदूरा (बाराबंकी)। घर से सब्जी लेने बाजार गए बाइक सवार युवक की हादसे में मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम घुंघटेर थाना क्षेत्र के दीनपनाह गांव निवासी संजय रावत (45) बाइक से सब्जी लेने बाबागंज बाजार गया था। वहां से घर लौटते समय किसी तेज रफ्तार बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन उसको सीएचसी घुंघटेर में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पत्नी संजू व दो मासूम बेटे व दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें