सफदरगंज (बाराबंकी)। गाय के गोबर की प्लेट पर धूप व उत्तल लेंस का सहारा लेकर युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर बना डाली। लोग युवक की इस कला का लोहा मान रहे हैं।
बचपन में उत्तल लेंस जिसे कनवरजिंग लेंस भी कहा जाता है का धूप में प्रयोग करके कागज जलाकर दिखाने की प्रक्रिया शायद हर विद्यार्थी ने की होगी या देखी होगी। मगर सफदरगंज के उधौली गांव निवासी प्रेम कुमार शुक्ला ने इसी विधि से सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर उकेर दी।
उन्होंने गाय के गोबर से 4 वर्ग फिट की एक प्लेट तैयार की। इसी प्लेट पर उन्होंने सूर्य के प्रकाश व प्लेट के बीच लेंस के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर बना डाली। इसमें सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगभग 6 घंटे का समय लगा।