बाराबंकी। अपर सत्र न्यायाधीश पोक्सो एक्ट राजीव महेश्वरम की कोर्ट में बयान देने आई एक पीड़िता बयान के दौरान गर्मी के कारण कोर्ट में ही बेहोश होकर गिर गई। कोर्ट में मौजूद कर्मचारियों ने परिसर में मौजूद डॉक्टर को बुलवा कर महिला का परीक्षण कराया। इसके बाद उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
थाना सफदरगंज क्षेत्र की पीड़ित महिला बृहस्पतिवार को सरकार बनाम संतोष कुमार केस में कोर्ट में बयान दर्ज कराने आई थी। बयान के दौरान ही दोपहर में गर्मी व उमस के कारण वह कोर्ट में बेहोश होकर गिर पड़ी। पीड़िता की हालत अब ठीक बताई जा रही है। (संवाद)