फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अज्ञात वाहनों की टक्कर से मजदूर समेत दो की मौत

Fri, 31 May 2024 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। एक शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने कराया है जबकि दूसरे युवक ने लखनऊ में दम तोड़ा। हादसे से हुई दोनों मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है।बुधवार की देर रात कुर्सी थाना क्षेत्र में लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर जीआईसी के सामने अज्ञात वाहन की ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने इनकी पहचान लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र कपसिया गांव आकाश (25) व उसके साथी मेराज के रूप में की। गंभीर हालत में दोनों को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर भेजा । पुलिस के अनुसार इलाज के दौरान रात में ही आकाश की मौत हो गई। घटनास्थल से हेलमेट मिला है। वहीं, देवा कोतवाली क्षेत्र के मित्तई गांव निवासी रामनरेश का पुत्र अनिल कुमार (30) कुर्सी औद्यौगिक क्षेत्र में मजदूरी करता था। बुधवार देर रात वह मजदूरी करने के बाद कुर्सी-देवा रोड पर पैदल जा रहा था। इस दौरान गढ़ी गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी देवा भिजवाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रात में ही जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतक अविवाहित था। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहनों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें