फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अलाव तापने के बहाने महिला से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Wed, 01 Jan 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। थाना जैदपुर क्षेत्र में अलाव तापने के बहाने नशे में धुत युवक ने महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर वह फरार हो गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना जैदपुर क्षेत्र की एक महिला सोमवार की शाम अपने घर के बाहर बैठकर अलाव ताप रही थीं। इसी दौरान सतरिख थाना क्षेत्र के गाल्हामऊ गांव का अनिल नशे की हालत में महिला के पास पहुंचा और वहीं बैठकर अलाव तापने लगा। कुछ देर बाद वह महिला को पकड़कर घर के भीतर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक जानमाल की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़ितों ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)

चाची से दुष्कर्म, केस दर्ज
देवा (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले उन्होंने गांव के एक युवक से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद से वह उसी के साथ रह रही हैं। गत 29 दिसंबर को वह घर में अकेली थीं। दोपहर 12 बजे जेठ का पुत्र अमित घर में आया और जबरदस्ती कमरा बंद कर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें