फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: शादी की सालगिरह पर ट्रक ने महिला को कुचला, बच्ची बची, पति घायल

Fri, 28 Nov 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सफदरगंज। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जैदपुर थाना क्षेत्र के छंदवल गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। इस भीषण दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, उनकी मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई, जबकि पति घायल हुए हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रामसनेहीघाट के बक्खापुरवा सनौली निवासी राजेश कुमार (33) पत्नी रोली वर्मा (32) की शुक्रवार को विवाह की वर्षगांठ थी। दंपति अपनी दो वर्षीय बेटी रितिका के साथ सुबह ही सफदरगंज क्षेत्र स्थित ज्वालामुखी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। हाइवे पर छंदवल गांव के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजेश, रोली और उनकी बच्ची तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान ट्रक सड़क पर गिरी रोली वर्मा को कुचलता हुआ निकल गया। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में राजेश कुमार के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि उनकी दो साल की बेटी रितिका पूरी तरह सुरक्षित बच गई। राजेश रामसनेहीघाट तहसील में कंप्यूटर ऑपरेटर है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जैदपुर के एसएचओ संतोष सिंह ने बताया कि भागे ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

बदहवास रह गए राजेश, बिलख रही बच्ची
विवाह की वर्षगांठ पर खुशियां एक झटके में काफूर हो गईं। हादसे के बाद राजेश काफी देर तक बदहवास रहा। इसके बाद पत्नी का शव देख चीख पड़ा। लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला। वहीं सड़क पर गिरी दो साल की रितिका दहशत में है। वह मम्मी-मम्मी पुकार कर रो रही है मगर उसे शायद नहीं पता कि अब मम्मी कभी नहीं आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें