फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल निशान के करीब पहुंचा जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। सरयू नदी का जलस्तर लाल निशान के करीब पहुंचकर स्थिर हो गया है लेकिन इसके साथ ही कटान शुरू हो गई है। नदी का पानी खेती योग्य जमीन को लील रहा है जिससे तराई के लोगों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के गोबरहा गांव के पास सरयू नदी का पानी खेती योग्य जमीन को अपनी चपेट में लेने लगा है। अब तक करीब 10 बीघा खेती वाली जमीन नदी की धारा में समा चुकी है। यहां के अशोक, माधव, कल्लू, गोमती, राजन आदि का कहना है कि नदी दो दिन से खेतों में कटान कर रही है। कटान रोकने के लिए जो काम चल रहा था, वह भी बंद है। काम कराने वाले अधिकारी भी मौके से नदारद हैं।
वहीं तेलवारी गांव के पास भी बाढ़ खंड द्वारा कराया गया कटान से बचाव का काम बेकार साबित हो रहा है। विभाग द्वारा यहां मिट्टी की बोरी के साथ पेड़ काटकर डाले थे जो पानी बढ़ने के साथ बह गये। नदी की धारा अब आबादी की तरफ बढ़ रही है जिससे तराई के लोगों की रातों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

टेपरा, अहिरन टेपरा, पसिनपुरवा, करौनी, बबुरी, नव्वनपुरवा, रेता, कहरनपुरवा व गोबरहा आदि गांवों के लोगों की कई बीघा जमीन पहले भी नदी की धारा में समा चुकी है। सरकार यहां बचाव के लिए कटान रोकने का काम करा चुकी है मगर काम में लगे अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज भी तराई के लोगों को कटान से राहत नही मिल रही है।
विज्ञापन

सरयू नदी के पानी से अभी किसी प्रकार का खतरा नहीं है। जहां पर भी कटान शुरू हुई है, इंजीनियरों की टीम को भेजकर कटान रोकने का काम कराया जाएगा।
-शशिकांत सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें