फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: प्रधान व बीडीसी के रिक्त पदों के लिए मतदान 19 को

Thu, 06 Feb 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रधान, बीडीसी और डीडीसी तथा पंचायत सदस्यों की रिक्त सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान 19 फरवरी को व परिणामों की घोषणा 21 फरवरी को होगी। चुनाव आयोग की अधिसूचना के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिक्त पदों पर चुनाव कराने के लिए आरओ भी नामित कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में प्रधान के तीन, बीडीसी के दो, जिला पंचायत सदस्य के एक तथा सदस्य के 53 रिक्त पदों पर चुनाव होना है। इन पदों पर नौ फरवरी तक नामांकन होंगे। नामांकन फार्म ब्लॉक मुख्यालयों से मिलेंगे। 10 को आवेदनों पत्रों की जांच के बाद 11 को नाम वापसी के बाद प्रतीक चिन्ह का आवंटन होगा। उपचुनाव के लिए मतदान 19 फरवरी को जबकि मतगणना व परिणामों की घोषणा 21 फरवरी को होगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत राजेश कुमार ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी के पद पर डीडीओ भूषण कुमार को नामित किया गया है।
इसके अलावा सहायक अभियंता नलकूप अशोक कुमार को सूरतगंज, सहायक अभियंता शारदा नहर नरेंद्र कुमार को फतेहपुर, भूमि संरक्षण अधिकारी विनोद कुमार को निंदूरा, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आरके श्रीवास्तव को बंकी, सहायक अभियंता लोक निर्माण प्रियंक मणि त्रिपाठी को देवा का आरओ बनाया गया है। वहीं हरख में डीएचओ, दरियाबाद में जिला पिछडा कल्याण अधिकारी। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी नामित किया गया है। जिससे चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन

कहां कौन सा पद रिक्त
दरियाबाद की ग्राम पंचायत सराय सिंघई, निंदूरा की ग्राम पंचायत पलिया, हरख की पंचायत बरबसौली में प्रधान के पद रिक्त पड़े हैं। वहीं त्रिवेदीगंज की शाहपुर सिदवी व रामीपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य जबकि हैदरगढ़ प्रथम से जिला पंचायत सदस्य महिला की सीट रिक्त है। इन पदों पर चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से अधिसूचना जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें