फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी में सर्वाधिक 73.08 प्रतिशत हुआ मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में रविवार को हुए विधानसभा चुनाव के मतदान में 68.87 प्रतिशत मतदान हुुआ है। इस हिसाब से छह विधानसभा सीटों की मतदाता सूची में शामिल 22 लाख 83 हजार 901 मतदाताओं में से 15 लाख 72 हजार 906 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में सहभागिता दर्ज कराई है। इसे लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी भी खासा उत्साहित हैं।
विज्ञापन

इस बार के चुनाव में जिले की छह विधानसभा सीटों पर 51 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया है। रविवार को 2830 बूथों पर हुए मतदान में आजादी के बाद दूसरी बार जिले में सर्वाधिक 68.87 प्रतिशत मतदान हुआ। इस हिसाब से जिले में 15 लाख 72 हजार 906 मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। हालांकि सात लाख 10 हजार 995 मतदाताओं ने मतदान में भाग नहीं लिया।
सबसे अधिक कुर्सी विधानसभा सीट में दो लाख 88 हजार 681 मतदाता वोट डालने में अव्वल रहे हैं। यहां पर 73.08 फीसदी मतदान हुुआ है। जबकि दरियाबाद में सबसे कम 66.61 प्रतिशत लोगों ने वोट डालने में दिलचस्पी दिखाई। इसमें पांच हजार 347 पोस्टल बैलेट के भी मत शामिल हैं। 10 मार्च को मतगणना के बाद 51 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन

2017 के चुनाव से 1.44 फीसदी अधिक हुआ मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि पिछली बार हुए विधानसभा चुनाव में जिले में 67.43 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें 21 लाख 53 हजार 209 मतदाताओं में से 14 लाख 51 हजार 804 लोगों ने मतदान किया था। इस बार 1.44 फीसदी अधिक मतदान हुुआ है। यह सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें