फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

वाराणसी भगदड़ में बाराबंकी की सुमित्रा की गई जान

Sun, 16 Oct 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
हादसा - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में जयगुरुदेव के कार्यक्रम के दौरान शनिवार को मची भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बाराबंकी की सुमित्रा देवी वर्मा (50) भी शामिल हैं।

वाराणसी से मिली इस दुखद सूचना पर मृतका के परिवारीजन वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं।

वाराणसी में जयगुरुदेव पंकज महाराज के पद यात्रा में शामिल होने के लिए मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के नई दुनिया मजरे कैथा सहित रीवा व पडुखा से करीब 60 लोगों का जत्था दो दिन पूर्व वाराणसी के लिए बस से रवाना हुुआ था।

इसमें नई दुनिया गांव की सुमित्रा देवी वर्मा (50) समेत गांव के कई दूसरे लोग भी शामिल थे। लेकिन वाराणसी में जयगुरुदेव के कार्यक्रम में शनिवार को मची भगदड़ में सुमित्रा की मौत हो गई। वाराणसी से ही साथ गए लोगों ने परिवारीजनों को इसकी सूचना दी।


जिस पर मृतका (सुमित्रा) के भाई लाल बहादुर अन्य परिवारीजनों के साथ वाराणसी के लिए रवाना हो गए।  मृतका (सुमित्रा) के रिश्तेदार देव मिलन ने बताया कि सुमित्रा की शादी करीब 25 साल पहले हुई थी। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही आपसी सामांजस्य नहीं होने के चलते वह अपने मायके में भाई लाल बहादुर के साथ रहने लगी।

उनके एक संतान थी। जिसकी मौत भी करीब 24 साल पहले ही हो गई। उन्होंने बताया कि आसपास के गांव के करीब 60 से 65 लोग जय गुरुदेव के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी गए थे। बाकी लोगों के बारे में अभी कोई खबर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें