फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गहराने लगा वैक्सीन का संकट, बूथों से निराश लौट रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। टीकाकरण बूथों पर फिर से कोरोना वैक्सीन का संकट पैदा होने लगा है। सोमवार को कई बूथों पर दोपहर बाद वैक्सीन खत्म हो गई। जिससे यहां पर कोरोना का टीका लगवाने के लिए आए लोगों को निराश लौटना पड़ा। विभाग की माने तो उसे प्रतिदिन जितनी वैक्सीन की जरूरत है उतनी नहीं मिल पा रही है जिसकी वजह से समय दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन

शासन ने जिले को 19 जुलाई से एक अगस्त तक करीब एक लाख डोज कोरोना वैक्सीन देने का आदेश जारी किया था। लेकिन इस आदेश का अनुपालन एक सप्ताह भी नहीं हो सका और कोरोना वैक्सीन का बूथों पर फिर से संकट खड़ा होने लगा। सोमवार को जिला अस्पताल में बने वैक्सीन केंद्र पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। लेकिन दोपहर बाद यहां पर लोगों को टीके नहीं लगाए जा रहे थे।
जानकारी करने पर बताया गया कि वैक्सीन खत्म हो गई है। जिन लोगों ने स्लॉट बुक करा रखा है सिर्फ उन्हीं को टीका लगाए जाने का आदेश ऊपर से मिला है। यहीं हाल रामसवेक में बनाए गए बूथ पर देखने को मिला। दोपहर बाद यहां पर भी वैक्सीन खत्म हो जाने से लोगों को बिना टीकाकरण के ही निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विभाग के पास महज 19 हजार डोज उपलब्ध हैं और यह डोज उसे तीन दिन तक चलानी है। ऐसे में यदि प्रतिदिन की भांति लोगों को टीका लगेगा तो मौजूदा डोज एक ही दिन में खत्म हो जाएगी। यहीं कारण है कि अधिकारियों ने सिर्फ उन्हीं लोगों को टीका लगाने के आदेश दिए हैं जिनका स्लॉट पहले से बुक है। यही वजह है कि जिन लोगों ने पहले से स्लॉट बुक नहीं करा रखा है उन्हें बिना टीकाकरण के ही वापस किया जा रहा है।
जिले में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। हमें प्रतिदिन आवश्यकता के अनुसार वैक्सीन मिल रही है। हमारे पास अभी भी 19 हजार डोज उपलब्ध हैं। बूथों पर उन्हीं लोगों को टीका लगाए जाने का आदेश मिला है जिनका स्लॉट पहले से बुक है। जो लोग स्लॉट बुक कराकर पहुंच रहे हैं उन्हें तुरंत टीका लग जा रहा है। जो लोग बिना स्लॉट बुकिंग के पहुंच रहे हैं उन्हें ही वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-डॉ. राजीव सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें