फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की टीम ने जीता फाइनल, ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही अंडर-17 सब जूनियर नेशनल टेनिस बाल प्रतियोगिता में रविवार को बालिका वर्ग की उत्तर प्रदेश की टीम ने पूर्वांचल की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं बालक वर्ग में भी उत्तर प्रदेश की टीम ने गोवा की टीम को हराकर फाइनल मैच जीत लिया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के बीच फाइनल खेला गया। उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में 63 रन बनाए। टीम की ओर नीलम ने 20, नेहा और विधि ने 15-15 रनों का योगदान दिया।
पूर्वांचल की ओर से अनामिका ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। रनों का पीछा करने उतरी पूूर्वांचल की पूरी टीम 27 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।
उत्तर प्रदेश की टीम की ओर रिषिका ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। जबकि विधि और अदबिया ने 2-2 विकेट लिए। उत्तर प्रदेश की टीम ने 36 रनों से पूर्वांचल की टीम को हराकर 26वीं सब जूनियर नेशनल टेनिस क्रिकेट बॉल प्रतियोगिता जीत कर चैंपियन बनी। उत्तर प्रदेश की रिषिका को बेस्ट बॉलर का खिताब मिला।
विज्ञापन

बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में भी उत्तर प्रदेश की टीम का दबदबा रहा। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम गोवा को 8 ओवर में छह विकेट पर 69 रनों का लक्ष्य दिया।
टीम की ओर से अनूप ने सबसे अधिक 28 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गोवा की टीम ने 8 ओवरों में केवल 56 रन ही बना सकी। उत्तर प्रदेश की टीम ने 13 रनों से फाइनल मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि वीवी सिंह, उर्मिला सिंह रावत ने टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें