फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्रों के सत्यापन के लिए तहसीलवार कमेटी गठित

Sun, 16 Nov 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की आगामी परीक्षाओं के लिए केंद्र बनने वाले विद्यालयों के अवस्थापना (इंफ्रास्ट्रक्चर) संबंधी डाटा को वेबसाइट पर फीड करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब डीएम ने इन स्कूलों के भौतिक सत्यापन के लिए तहसीलवार कमेटियों का गठन किया है, जो 17 नवंबर तक अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ओपी त्रिपाठी ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का कार्यक्रम जारी होने के बाद 10 नवंबर तक स्कूलों का डाटा परिषद की वेबसाइट पर भरने के निर्देश दिए गए थे। बृहस्पतिवार की रात 12 बजे तक कुल 329 विद्यालयों का डाटा वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। बताया कि डाटा अपलोड होने के बाद डीएम ने भौतिक सत्यापन के लिए तहसीलवार कमेटियां गठित की हैं। इनमें नवाबगंज, रामनगर, सिरौलीगौसपुर, फतेहपुर, रामसनेहीघाट और हैदरगढ़ के एसडीएम के नेतृत्व में तहसीलदार और राजकीय स्कूल के प्रधानाचार्य को जिम्मेदारी दी गई है।
ये कमेटियां परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड की गई केंद्र की सुविधाओं और अवस्थापना का सत्यापन 17 नवंबर तक करेंगी। इसके अलावा डीएम ने बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण के लिए एक जिला स्तरीय कमेटी का भी गठन किया है, जिसके अध्यक्ष स्वयं डीएम होंगे। परिषद के निर्देशों के अनुसार परीक्षा की तैयारियां की जा रही हैं और केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें