फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालीय परीक्षा के लिए बनाए गए दो संकलन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विश्वविद्यालयीय परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रश्नपत्रों के वितरण व उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने के लिए जिले में दो संकलन केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज को 32 व रामनगर पीजी कॉलेज को 10 महाविद्यालयों का संकलन केंद्र बनाया गया है। यहां से परीक्षा केंद्र बने कॉलेजों के प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और प्रतिदिन परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से संबद्ध 68 कॉलेज के छात्र-छात्राओं की विश्वविद्यालयीय परीक्षा 22 जुलाई से शुरू हो रही हैं। इसके लिए 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें एक परीक्षा केंद्र बहराइच जिले में हैं।
इन परीक्षा केंद्रों पर करीब 25 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालयीय परीक्षाएं 16 अगस्त तक चलेगी। प्रश्नपत्रों के वितरण व उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने के लिए दो संकलन केंद्र जनेस्मा व रामनगर पीजी कॉलेज को बनाया गया है। जनेस्मा के प्राचार्य डॉ. आरएस यादव ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

परीक्षा कक्ष में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर सिटिंग व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों को सैनिटाइज पैनल से होकर गुजरना होगा। इसके बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। परीक्षार्थियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
आज भी वितरित किए जाएंगे प्रवेश पत्र
जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में बुधवार को भी प्रवेश पत्र का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य आरएस यादव ने दी। उन्होंने बताया कि विवि परीक्षा के लिए जो छात्र-छात्राएं प्रवेश पत्र नहीं प्राप्त कर सके हैं, ऐसे संबंधित छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में बनाए गए काउंटर से बुधवार को प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें