फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

Thu, 16 Nov 2023 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र में फतेहपुर मार्ग पर बुधवार शाम हुए दो बाइकों की भिड़ंत में बाइकसवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। हादसे में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। कुछ देर तक सड़क पर आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार देवा-फतेहपुर मार्ग पर शाम करीब साढ़े छह बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो सड़क पर चार युवक लहूलुहान पड़े थे। चारों के सिर में गंभीर चोट आई थी। हादसे के कारण दोनों ओर से यातायात बंद हो चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइकें हटवाकर चारों घायलों को सीएचसी देवा पहुंचाया, जहां फतेहपुर के बिसई गांव निवासी आकाश (17) और फतेहपुर के नंदना कला गांव निवासी बृजेश (25) को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, रघुनंदन व सुभाष गंभीर घायल हैं। दोनों बेहोश होने के कारण कुछ बता नहीं पा रहे थे। पुलिस के अनुसार आकाश व सुभाष एक बाइक से तो बृजेश व उसका भाई रघुनंदन दूसरी बाइक से थे। मौके पर पहुंची पुलिस कोई हेलमेट नहीं मिला। देवा के कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
अनियंत्रित क्रेन ने युवक को रौंदा, मौत
देवा में बुधवार शाम किसान पथ पर अनियंत्रित क्रेन ने युवक को रौंदा दिया। लोहिया में इलाज नहीं मिला तो परिजन उसे लखनऊ के ही निजी अस्पताल में ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र के शहाबपुर गांव निवासी सोहेल (35) की ससुराल लखनऊ के बेहटा में है। बुधवार को वह ससुराल से पत्नी व चार बच्चों को लाने के लिए बाइक से किसान पथ होते हुए बेहटा जा रहा था। इस दौरान माती के पास उसके मोबाइल पर कोई कॉल आई। सोहेल बाइक किनारे खड़ी कर मोबाइल से बात कर रहा था। इसी दौरान माती की ओर से आई अनियंत्रित क्रेन उसे रौंदते हुए चली गई। हादसे के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लखनऊ के लोहिया अस्पताल ले गए। सोहैल के बड़े भाई बिलाल ने बताया कि लोहिया अस्पताल में ठीक से इलाज नहीं मिला तो उसे लखनऊ के ही निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें