फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: वाहनों की टक्कर से दो बुजुर्गों की मौत, दो घायल

Sat, 14 Jun 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से एक हादसा सफदरगंज व दूसरा हैदरगढ़ में हुआ।
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी रईस (60) बृहस्पतिवार को अपने साथी सिराज के साथ साथ कही जा रहे थे। रात करीब नौ बजे पुत्र आसिफ को सूचना मिली कि सफदरगंज में उनकी कार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसकी चपेट में आकर रईस व सिराज घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरा रास्ते में ही रईस की मौत हो गई।
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह चौबीसी गांव के राजा तिवारी (65) गांव के मान मौर्या के साथ बाइकसे हैदरगढ़ तहसील में पेशी पर जा रहे थे। लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर भिखरा गांव के पास पीछे से किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। उन्हें सीएचसी हैदरगढ़ ले जाया गया जहां राजा तिवारी को मृत घोषित कर दिया गया। बाइक चलाने वाला युवक हेलमेट पहने था। उसका इलाज चल रहा है। कोतवाल अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि टक्कर माने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया संदिग्ध
बड़ागांव निवासी रईस की हादसे में हुई मौत पर परिजनों ने सवाल खड़े किए हैं। पुत्र आसिफ व अन्य परिजनों ने बताया कि पिता को हबीबपुर के महराज नामक व्यक्ति अपने साथ ले गए थे। हादसा शाम को चार बजे के करीब हुआ लेकिन परिजनों को सूचना नौ बजे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें