फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से भिड़ी एसयूवी, भाई-बहन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार रात मवेशी से टकराकर एक एसयूवी बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसके सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकराने पर एसयूवी में सवार दो लोगों (भाई-बहन) की मौत हो गई। जबकि उनके माता-पिता की हालत गंभीर है। उनको लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। ये सभी लोग लखनऊ के निवासी हैं और एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन

लखनऊ के राजेंद्र नगर निवासी व्यवसाई विवेक अग्रवाल (52), इनकी पत्नी अंजलि (50) अपने पुत्र संकेत अग्रवाल (22) व पुत्री सौम्या (18) के साथ अपनी एक रिश्तेदारी में सुल्तानपुर गए थे। बृहस्पतिवार रात चारों लोग अपनी एसयूवी से वापस लखनऊ लौट रहे थे। इस दौरान रात करीब डेढ़ बजे लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भटखेरा गांव के पास एसयूवी के सामने अचानक एक बछड़ा आ गया। उसको बचाने के लिए एसयूवी में ब्रेक लगाई गई मगर वह बछड़े से टकराते हुए सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा भिड़ी।
स्थानीय लोगों से सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में संकेत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने विवेक, उनकी पत्नी अंजलि व पुत्री सौम्या को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेजा। वहां सौम्या ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में बछड़े की भी मौत हो गई। एएसपी मनोज पांडेय ने बताया कि यह हादसा हाईवे पर अचानक मवेशी के आ जाने से हुआ है। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दोनों घायलों का इलाज लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन

एक ही झटके में बिखर गया परिवार
हैदरगढ़ में हुए हादसे के बाद लखनऊ के अग्रवाल परिवार के सभी सपने जहां बिखर गए वहीं पोते-पोती को खोने के बाद बेटे व बहू की हालत देखकर बुजुर्ग दंपती सदमे में हैं। हादसे में घायल हुए विवेक अग्रवाल का लखनऊ के नाका हिंडोला में इलेक्ट्रॉनिक का शोरूम है। एकलौते पुत्र संकेत ने पढ़ाई पूरी करने क बाद शोरूम संभालना शुरू कर दिया था।
बेटी सौम्या बी-फार्मा करके नौकरी की तलाश में थी। परिवार में विवेक के पिता इंद्रचंद्र अग्रवाल उर्फ राय साहब व माता शांति देेवी हैं। शुक्रवार को ही बुजुर्ग दंपती कोलकाता से लखनऊ लौटे थे। पोते व पोती की मौत के बाद बेटे व बहू को गंभीर घायल देखकर दंपती गहरे सदमे में हैं। इस हादसे ने पूरे परिवार को एक झटके में बिखेर दिया है।
कोठी और मसौली में भी रफ्तार ने ली दो की जान
कोठी/मसौली। कोठी और मसौली थाना क्षेत्र में सड़क हादसों में दो की जान चली गई है। कोठी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर ढेडहापट्टी गांव निवासी युवक धर्मराज यादव (32) अपने दोस्त प्रभात शुक्ला (20) के साथ हैदरगढ़ की ओर जा रहा था। इस दौरान पहला गांव के पास हैदरगढ़ की ओर से सीमेंट लादकर आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
इस हादसे में धर्मराज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रभात घायल हो गया। ट्रक को बाराबंकी रोड पर सादुल्लापुर गांव के पास पकड़ लिया गया। मगर इस दौरान चालक भाग गया। उधर, मसौली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर शहावपुर गांव का प्रकाश अपने साथी सुनील विश्वकर्मा (25) के साथ बाइक से वापस घर आ रहा था।
इस दौरान गांव के पास उसे एक एसयूवी टक्कर मारकर बिना रुके चली गई। दोनों युवकों को घायल हालत में जिला अस्पताल लाया गया। वहां से प्रकाश को गंभीर हालत में हिंद मेडिकल कालेज सफेदाबाद रेफर कर दिया गया। रात में इलाज के दौरान प्रकाश की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें