फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन व सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली/ महादेवा (बाराबंकी)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात दो हादसे हुए। इसमें मसौली थाना क्षेत्र में ट्रेन हादसे में अज्ञात युवक व रामनगर थाना क्षेत्र के सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र में रफी नगर रेलवे स्टेशन के निकट शनिवार सुबह 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। इसकी सूचना गेटमैन विनोद कुमार ने मसौली पुलिस को दी। इस पर पहुंचे दरोगा सुधीर यादव ने युवक के शव की तलाशी कराई। मगर, उसके पास कोई कागजात नहीं मिला।
इससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। युवक काले रंग की जैकेट व लाल रंग का लोअर पहने हुआ था। इसको लेकर पुलिस उसे मनोरोगी बता रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की शिनाख्त व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, रामनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें