फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में कार कंपनी के दो कर्मियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कार निर्माता कंपनी के दो कर्मचारियों की शनिवार की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

यह हादसा शनिवार रात लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रसौली के पास हुआ। देवरिया जिले के बगौछ थाना क्षेत्र के बिलंबापुर निवासी मोनू वर्मा (26) और रामपुर गढ़ थाना क्षेत्र के महुवरिया निवासी शैलेश राव (28) अयोध्या स्थित एक कार निर्माता कंपनी में तकनीकी कर्मचारी हैं। रविवार को कंपनी में अवकाश होने के चलते दोनों बाइक से लखनऊ के तिवारीगंज स्थित अपने मामा वीपी वर्मा के घर आ रहे थे। इसमें शैलेश को बाराबंकी में उतरना था। इसी दौरान हाईवे पर रसौली चौराहे के आगे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के ईएमओ ने नगर कोतवाली व उनके परिवारीजनों को दी। जिस पर पहुंचे परिवारीजन रो-रोकर बेहाल थे। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं सफदरगंज और मसौली थाना क्षेत्र की सीमा पर हुए इस हादसे की जानकारी दोनों थानों की पुलिस को नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें