फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मामले की जानकारी पर पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पहला हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र में हुआ। जहां बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र राजापुर गांव निवासी शायरा बानो (35) पत्नी जाफर अली बृहस्पतिवार की सुबह अपने भतीजे सनी के साथ बाइक से रामपुर कटरा जा रही थी। तभी बनौक गांव के पास एक पिकअप ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद महिला व उसका भतीजा घायल हो गया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर महिला की मौत हो गई है। जबकि उसके भतीजे का इलाज चल रहा है।
इसी तरह दूसरा हादसा रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में हुआ। यहां पर बाइक से जा रहे दरियाबाद के रहने वाले रामअचल (40) को गाजीपुर गांव के समीप एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल रामअचल को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गई है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें