फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर व बाग में फंदे से लटके मिले दो युवकों के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवा/महादेवा (बाराबंकी)। देवा व रामनगर थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालातों में फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं शव मिलने के बाद दोनों घरों में कोहराम मच गया था।
विज्ञापन

पहली घटना देवा कोतवाली क्षेत्र के महोलिया गांव की है। यहां के निवासी राजकुमार उर्फ मोटू (30) का अक्सर नशे को लेकर पत्नी से विवाद होता था। बृहस्पतिवार की रात राजकुुमार शराब के नशे में फिर घर पहुंचा। इसको लेकर पत्नी से विवाद होने के बाद वह अपने कमरे में जाकर लेट गया।
पत्नी अपने दो बच्चों के साथ आंगन में लेट गई। शुक्रवार सुबह काफी समय बीतने के बाद जब राजकुमार कमरे से बाहर नहीं निकला। तो अनहोनी की आशंका हुई। इस पर पत्नी ने कमरे में जाकर देखा तो राजकुमार का शव छत के कुंडे में फंदे से लटका मिला। यह देख पत्नी चीखने-चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

उधर,रामनगर थाना क्षेत्र के बिठौरा गांव निवासी लल्लू यादव (25) बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद घर से निकला था। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर अनूप सिंह की बाग में उसका शव फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। प्रभारी एसओ रंजीत सिंह ने बताया कि फंदे से लटके मिले युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें