फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरों के मोबाइल लूटने वाले दो शातिर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डेयरी से दूध देकर लौट रहे युवक से मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को सर्विलांस व सुबेहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लूट का मोबाइल बरामद किया। जिसका खुलासा रविवार को सुबेहा पुलिस ने किया।
विज्ञापन

एसओ शिवनारायन सिंह ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के रक्सहा निवासी आकाश तिवारी दूध लेकर सुबेहा थाना क्षेत्र में बाइक से गया था। यहां से लौटते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे नहर पुलिया के पास रोका। उसके बाद उसकी पिटाई कर मोबाइल लूटकर भाग गए।
घर पहुंचकर आकाश ने घटना की सूचना डायल-112 को दी। उसके बाद दूसरे दिन थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद केस दर्ज किया गया था। इसके खुलासे में सर्विलांस सेल के प्रभारी विजय शंकर पाण्डेय की मदद से थाना क्षेत्र के बिलंद का पुरवा मजरे कुड़वा निवासी अभिषेक सिंह व इस्माइलपुर मजरे भटगवां निवासी नवीन चंद्र रावत को रविवार को सराय चंदेल के शुकुल बाजार मोड़ तिराहा से लूट की घटना में प्रयोग की गई बाइक व तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

जिसके पास से लूट का मोबाइल बरामद किया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वह राह चलते लोगों से मोबाइल लूटते थे। इससे पहले उन्होंने हैदरगढ़ से बछरावां जाने वाले मार्ग पर भी दो मोबाइल छीनने की बात स्वीकार की है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
तमंचे के साथ दो गिरफ्तार
बाराबंकी। जहांगीराबाद पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे दो शातिरों को बंधौली तिराहे से तमंचे के साथ शनिवार देर रात गिरफ्तार किया। जिनको थाने लाकर पुलिस ने केस दर्ज किया। एसओ दर्शन यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को रात्रिगश्त के दौरान थाना क्षेत्र के चंदौली निवासी रिषी खान व शेेखू बंधौली तिराहे पर चोरी की योजना बना रहे थे। पुलिस के वाहन देख वह डर के भागने लगे। जिस पर उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। उनके पास से तमंचा व चाकू बरामद किया। जिस पर उन्हें थाने लाकर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें