फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1784 को इलाज, 20 किए गए रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेेले का आयोजन किया गया। इसमें 1784 मरीज देखे गए। इस दौरान हालत गंभीर होने पर 20 मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मेले में सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार के रहे जिन्हें चिकित्सकों ने देखकर मुफ्त दवाएं दीं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में सबसे ज्यादा संख्या महिला मरीजों की रही। मेले में महिला मरीजों की संख्या 770, पुरुष मरीजों की संख्या 726 और बच्चों की संख्या 288 रही। मेले में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए 132 डॉक्टर और 349 कर्मचारियों को लगाया गया। इस दौरान 1784 मरीज देखे गए। इनमें हालत गंभीर होने पर 20 मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर भी किया गया और पात्र पाए गए 27 लोगों के आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए गए।
खिंझना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने आए रामपाल ने बताया कि चिकित्सक नहीं मिले। मौके पर फार्मासिस्ट मौजूद रहे जो मरीजों को देखकर दवाएं बांटते दिखाई दिए। यहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि अक्सर यहां पर तैनात डॉक्टर नहीं आते हैं जिससे मरीजों को काफी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतगंज में दवा लेने आए प्रमोद कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा है निजी चिकित्सक को दिखाया गया लेकिन कोई फायदा न होने पर मेेले में दिखाया। यहां पर जांच कराने के बाद डॉक्टर द्वारा दवाएं दी गईं हैं।
सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में 1784 मरीज देखे गए। इस दौरान गंभीर होने 20 मरीजों को रेफर किया गया। जहां पर चिकित्सक नहीं आए हैं, वहां की जांच कराकर ऐसे चिकित्सकों से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें