वहीं डिप्टी सीएम लगातार अस्पतालों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दे रहे हैं। इसके बाद भी अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों की कार्यशैली में बदलाव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में इसका खामियाजा अस्पताल में आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय वर्मा का कहना है कि आपूर्ति बाधित होने के कारण दिक्कत हुई। छोटा जनरेटर बनने के लिए गया है। डीजल के लिए सीएमओ को पत्र भेजा गया है। बड़े जनरेटर को चलाकर अस्पताल को बिजली आपूर्ति कराई गई।
मामले में सीएमओ के दखल पर चला जनरेटर
तेज हवाओं के चलते जिला अस्पताल की आपूर्ति बाधित हो गई। लेकिन इस दौरान जिला अस्पताल का जनरेटर नहीं चलाया गया। जिससे मंगलवार को ओपीडी, ब्लड बैंक और इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मरीजों ने इसकी शिकायत सीएमओ से की। सीएमओ ने सीएमएस से बात की और जनरेटर चलाने के लिए कहा। सीएमओ के हस्तक्षेप के बाद जाकर जिला अस्पताल का जनरेटर चलाया गया तब जाकर ओपीडी और ब्लड बैंक की आपूर्ति शुरू हो सकी। वहीं जनरेटर चलने के बाद इमरजेंसी में भर्ती मरीजों ने भी राहत की सांस ली। सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि आपूर्ति बाधित होने पर जनरेटर चलाया गया था मंगलवार को आपूर्ति सही हो गई है।